यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ये स्पेशल सीरीज शुरू करने से पहले हमने एक छोटा सा सर्वे किया। लोगों से पूछा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की इतनी चर्चा है, इससे आखिर क्या बदल जाएगा? ज्यादातर के जवाब में एक बात कॉमन थी- इससे मुस्लिमों की 4 शादियों बंद हो जाएंगी।
क्या यही है यूनिफॉर्म सिविल कोड या कुछ और, सीरीज की पहली स्टोरी में बेसिक बातें जानना जरूरी है। मसलन- सिविल और क्रिमिनल कानून क्या होते हैं, अलग-अलग धर्मों के अलग-अलग पर्सनल लॉ क्यों हैं, यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या है और ये धर्मों के निजी मामलों में कितना दखल देगा?
ये किसी व्यक्ति बनाम स्टेट होते हैं। यानी अगर रमेश ने महेश को चाकू मार दिया तो महेश की तरफ से स्टेट केस लड़ेगा। क्योंकि वो हमला सिर्फ महेश पर नहीं हुआ, बल्कि समाज के एक नागरिक पर हुआ है जिसकी जिम्मेदारी स्टेट की है। ऐसे मामलों में सजा की डिमांड की जाती है। क्रिमिनल कानून आमतौर पर वही होगा जो स्टेट चाहेगा।
क्रिमिनल मामलों में सभी धर्मों या समुदायों के लिए एक ही तरह की कोर्ट, प्रोसेस और सजा का प्रावधान होता है। यानी कत्ल हिंदू ने किया है या मुसलमान ने या इस अपराध में जान गंवाने वाला हिंदू था या मुसलमान, इस बात से FIR, सुनवाई और सजा में कोई अंतर नहीं होता।
