राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा- बोर्ड ने शिक्षक भर्ती का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल तो जारी कर दिया है। लेकिन अब तक हुई देरी की वजह से भर्ती प्रक्रिया आगे खिसक गई है। जिसकी वजह से अगस्त में उम्मीदवारों को पोस्टिंग मिलने की काफी कम संभावना है।
ऐसे में हम चाहते हैं कि बोर्ड द्वारा जल्द से जल्द डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरी कर 1 गुना अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट अगस्त में ही जारी कर दी जाए। ताकि आचार संहिता लगने से पहले 48,000 पदों पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग मिल सके। इसके साथ ही हम चाहते है। जल्दी ही नई रीट की तारीख का ऐलान भी किया जाए। ताकि टीचर बनने की तयारी कर रहे युवाओं को रहत मिल सके।
राजस्थान कर्मचारी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने कहां पिछले दिनों सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी होने में कुछ वक्त जरूर लगा था। लेकिन उसके बाद बोर्ड ने अभ्यर्थियों की आपत्तियों का समाधान कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। ऐसे में अगस्त महीने में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा फाइनल अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
