Fri, 08 07, 2026
देश

कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़:

तीन आतंकी ढेर

post-img

बारामूला जिले के हथलंगा में उरी के सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों और सेना एवं बारामूला पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है। इस इलाके में सुबह 3 आतंकियों के देखे जाने के बाद सेना-पुलिस ने जाॅइंट ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। गडोल कोकेरनाग इलाके में चल रहे अभियान के तीसरे दिन शुक्रवार को सुरक्षाबल काफी आक्रामक दिखाई दिए. इस दौरान ड्रोन से की गई कॉम्बिंग में एक आतंकी जंगल में भागता हुआ दिखाई दिया. माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों की लोकेशन ढूंढ ली है. शुक्रवार को एक और जवान शहीदइसके साथ ही इस अभियान में शहीद होने वाले जवानों की संख्या पांच हो गई है.

Related Post