Thu, 08 06, 2026
देश

ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे पर फैसला थोड़ी देर में:

ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे पर फैसला थोड़ी देर में:वजूस्थल को छोड़कर परिसर का सर्वे कराने की मांग, कोर्ट रूम के बाहर गहमागहमी बढ़ी

post-img

ज्ञानवापी में वजूस्थल को छोड़कर परिसर के ASI सर्वे वाली याचिका पर फैसला थोड़ी देर में आ सकता है। कोर्ट रूम के बाहर गहमागहमी है। जज अपने कक्ष में हैं। 14 जुलाई को करीब डेढ़ घंटे तक हुई बहस के बाद जिला जज डॉ. अजय कृष्णा विश्वेश ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

इसके लिए 21 जुलाई यानी आज की तारीख तय की गई थी। हिंदू पक्ष ने अपना कैविएट दाखिल किया, तो मुस्लिम पक्ष के जवाब से भी कोर्ट संतुष्ट था। वकीलों की माने, तो दोनों पक्षों की सहमति से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

14 जुलाई को सुनवाई में दोनों पक्षों ने अदालत में क्या कहा, जानते हैं...

हिंदू पक्ष: 'मंदिर को लेकर बताने वाला कोई जिंदा नहीं, लेकिन इतिहास है'
वाराणसी जिला जज की कोर्ट में 14 जुलाई को हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा था- ज्ञानवापी आदिविश्वेश्वर का मूल स्थान है। यह लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। सर्वे के दौरान पश्चिमी दीवार पर मिले निशान और अवशेषों ने बताया कि यह मंदिर की दीवार है।

Related Post