मौसम में आए बड़े परिवर्तन के बाद बुधवार को आसमान में बादल छा गए। वहीं वातावरण में गर्मी बढ़ गई। इससे लोग बहुत परेशान दिखाई दिए। बुधवार को मौसम में बड़ा बदलाव नजर आया। सुबह से शाम तक आसमान में हल्के बादल छाए। आसमान पूरे दिन बादलों से ढका रहा। वहीं धूप छांव का माहौल रहा। हालांकि कई बार बार बरसात होने के आसार दिखाई दिए, लेकिन नगर में बरसात नहीं हुई। वहीं कई गांवों में हल्की बूंदाबांदी होने के समाचार हैं। बादलों की वजह से वातावरण में बढ़ी गर्मी के कारण लोग बहुत परेशान रहे। उन्होंने पंखे व एसी शुरू कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की। आसमान में बार-बार बादल छाने और गर्मी बढ़ने पर बुवाई प्रभावित होने पर किसान अधिक चिंतित दिखाई दिए। दूसरी ओर इससे मौसमी बीमारियों बढ़ने पर लोग भी परेशान नजर आए। आसमान में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही । दोपहर बाद तो आसमान बादलों से घटाटोप हो गया और सूर्य बादलों की ओट में छिपा रहा । पिछले क़ुछ दिनों से मौसम बार-बार करवट ले रहा है। मौसम करवट लेने से तापमान कभी कम तो कभी तेज होन लगा है। बादलों की आवाजाही की वजह से गुलाबी सर्दी का एहसास भी खत्म हो गया है ।
