Thu, 08 06, 2026
देश

दीपावली: ई-व्हीकल की बढ़ी मांग, पेट्रोल-डीजल का झंझट खत्म:

पुष्य नक्षत्र से दीपावली तक के लिए एडवासं बुकिंग

post-img

 पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के चलते लोगों को अब इलेक्ट्रीक व्हीकल का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पहले जयपुर जैसे बडे शहरों में ही लोगों के पास ई व्हीकल नजर आते थे अब  अन्य शहरो में भी लोगों के पास नजर आने लगे हैं। बाजार में इन दिनों ई व्हीकल में ई साइकिल से लेकर ई कार तक खूब बिक रही हैं। इसलिए पिछले एक साल में ही ई कार व ई मोटर साइकिल बिक्री दो गुनी हो गई हैं।

इस बार धनतेरस और दीपावली इसकी बिक्री गई गुना बढ़ने की उम्मीद हैं। 

बढ़ रहा है रूझान

ई स्कूटी के विक्रेता अशोक गुप्ता बताते हैं कि सरकार ई व्हीकल की खरीददारी बढ़ाने पर जोर दे रही हैं जिससे की पर्यावरण सुरक्षित रहें। पुष्य नक्षत्र से दीपावली तक के लिए एडवासं बुकिंग हैं। कीमत महंगी होने के बाद भी खूब बिक रही है। एक स्कूटी एक लाख से अधिक की आती है। क्योंकि एक बार चार्ज करने पर सौ से अधिक किलोमीटर देती है। पेट्रोल के मुकाबले सस्ती पड़ रही है।

नहीं लगता रोड टैक्स
ई कार शो रूम में जनरल मैनेजर अमित शर्मा ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में अलवर में ई व्हीकल की बिक्री शुरू हो गई थी। वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत ई व्हीकल बिक रहे हैं। ई व्हीकल की अधिक बिक्री की वजह यह है कि इसको चलाने पर राजस्थान में रोड टैक्स नहीं देना पड़ता हैं। जगह जगह पर चार्जिंग स्टेशन लग रहे हैं। इसलिए इसे चार्ज करने में आसानी रहती हैं। पेट्रोल के वाहन एक किलोमीटर चलाने में 1200 से 1400 के लगभर्ग खर्च आता हैं लेकिन इसे एक बार चार्ज होने में सवा तीन सौ रुपए तक का खर्च आता है। एक बार व्हीकल खरीदने पर करीब आठ साल की गा रंटी भी मिलती है।

Related Post