दोपहर के करीब बारह बजे हैं। भोपाल के आसमां में काले घने बादल छाए हैं। मैं रक्षा से मिलने पहुंची हूं। दूर से मुस्कुराती पूनम (बदला हुआ नाम) मेरे पास आकर बैठती हैं।
क्या हुआ था आपके साथ? बस ये पूछने भर की देरी थी। पूनम बोल पड़ीं-
‘पति ने पहले मेरा खुद ही कॉलेज में एडमिशन करवाया। फिर पढ़ाई छुड़वा दी। किसी मर्द से बात करती तो कहने लगता कि ये तेरा खसम है, जो उससे बात कर रही है। एक साल तक कैद रखा। पूरे घर में कैमरे लगवा दिए। बाथरूम में भी। धमकी देता कि अगर कहीं शिकायत की तो तेरा वीडियो वायरल कर दूंगा।’
जब से SDM ज्योति मौर्या का मामला आया तब से इस तरह की लाइनें सोशल मीडिया पर दिख रही हैं। खबरें भी आ रही थीं कि पतियों ने पत्नियों की पढ़ाई छुड़वा दी, यह सोचकर कि वो भी उन्हें धोखा न दे दें।
