Fri, 08 07, 2026
विदेश

गाजा पट्टी के लोगों को अब भूख से मार रहा इजरायल, बत्ती गुल और राशन तक बंद:

1100 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

post-img

हमास से जारी युद्ध के बीच इजरायल ने गाजा पट्टी के पास संपूर्ण नाकाबंदी के प्रयास तेज कर दिए हैं। इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि इसके तहत भोजन और ईंधन की पहुंच को भी रोका जा रहा है। साथ ही अधिकारियों की ओर से बिजली आपूर्ति भी ठप की जा रही है। गैलेंट ने इसे जानवर जैसे लोगों के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा बताया है।हमास की ओर से इजरायल पर अचानक किए गए हमले के 2 दिन बाद का यह घटनाक्रम है। इजरायली सेना का कहना है कि गाजा के पास दक्षिणी इलाके में समुदायों पर उसका नियंत्रण हो गया है। इस तरह कह सकते हैं कि गाजा पट्टी के लोगों को इजरायल ने अब बम और भूख से मारने की तैयारी कर ली है।इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि सैनिकों ने उन समुदायों पर फिर से नियंत्रण स्थापित कर लिया है जो कुछ समय के लिए बाहर निकल गए थे। हालांकि, इन इलाकों में भी छिटपुट झड़पें जारी हैं। मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर-एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, ‘अब हमारी ओर से सभी समुदायों की तलाशी ली जा रही है और क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है।इससे पहले, लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने यह माना कि इन जगहों पर पूरी तरह से इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में अभी समय लग सकता है। इजरायल ने उसके ऊपर अचानक किए गए हमले का गाजा पट्टी पर अब तक की सबसे भारी बमबारी से जवाब दिया है, जिसमें करीब 500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।इजरायल का कहना है कि उसने हमास आतंकवादियों के कब्जे वाले इजरायली क्षेत्रों पर वापस से नियंत्रण पाने के लिए अपने विशेष बलों को लगाया है। इजरायली सेना ने दक्षिणी शहरों में अब भी मौजूद आतंकवादियों को मार गिराने का प्रयास किया और गाजा पट्टी पर बमबारी तेज कर दी है।

 

Related Post