Thu, 08 06, 2026
देश

रूस के हमले में चीनी कॉन्सुलेट को नुकसान:

रूस के हमले में चीनी कॉन्सुलेट को नुकसान:जेलेंस्की बोले- चीन के लिए रखा 60 हजार टन अनाज तबाह; निशाने पर यूक्रेन के पोर्ट शहर

post-img

यूक्रेन जंग के बीच गुरुवार को रूस ने ओडेसा शहर पर हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। रॉयटर्स के मुताबिक, इस हमले में चीन के कॉन्सुलेट ऑफिस को भी नुकसान पहुंचा है। ओडेसा के गवर्नर ने बिल्डिंग की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक खिड़की टूटी नजर आ रही है।

इसके अलावा, बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया था कि एक पोर्ट सिटी पर रूस के हमले में चीन को भेजने के लिए रखा 60 हजार टन कृषि उत्पाद (अनाज) नष्ट हो गया। दरअसल, 17 जुलाई को रूस ने यूक्रेन के साथ ‘ब्लैक सी ग्रेन डील’ खत्म कर दी थी। इससे ठीक एक दिन पहले क्रीमिया ब्रिज पर अटैक में 2 लोगों की मौत हो गई थी।

ये ब्रिज रूस के लिए यूक्रेन में मिलिट्री सप्लाई का अहम रूट है। रूस ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद से रूस लगातार यूक्रेन की पोर्ट सिटीज पर जवाबी हमले कर रहा है। यूक्रेन की मिलिट्री के मुताबिक, रूस ने 19 मिसाइल और 19 ड्रोन्स से हमला किया। यूक्रेन इसमें से सिर्फ 5 मिसाइल और 13 ड्रोन्स को मार गिराने में कामयाब हो पाया।

Related Post