आज सावन का दूसरा सोमवार है। देशभर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और उनके अभिषेक के लिए शिवभक्त उमड़ पड़े हैं। झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शनों के लिए 8 किमी. लंबी कतार लग गई है। वाराणसी में गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और काशी विश्वनाथ के दर्शन किए।
उज्जैन में महाकालेश्वर शिवलिंग का अभिषेक और आरती की गई। यहां अब तक एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। हिमाचल के मंडी में श्रद्धालुओं ने बाबा भूतनाथ के दर्शन किए।
तस्वीरों में सावन का दूसरा सोमवार...
महाकालेश्वर: 57 साल बाद सावन सोमवार और सोमवती अमावस्या, महाकालेश्वर मंदिर रात 2:30 बजे खोला गया
