Thu, 08 06, 2026
देश

परिणीति और राघव ने रविवार को राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी कर ली:

आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हो गए अब आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

post-img

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हो गए हैं। दोनों ने रविवार को राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी कर ली। शादी समारोह लीला पैलेस में आयोजित किया गया था। परिणीति चोपड़ा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया शादी का जोड़ा पहना था। मिस्टर और मिसेज बने राघव और परिणीति की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रविवार शाम करीब चार बजे शादी समारोह की शुरुआत हुई थी। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्रों का उच्चारण सुना जा सकता है

Related Post