प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट K का टीजर रिलीज हो गया है। वहीं इसके के साथ मेकर्स ने फिल्म के असल टाइटल से भी पर्दा उठाया उठाया है। अब फिल्म का नाम प्रोजेक्ट K की जगह ‘कल्कि 2898’ AD रखा गया है। US में हुए ‘सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट’ में इस फिल्म का रियल टाइटल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई। इवेंट में टाइटल के अलावा मेकर्स ने टीजर और रिलीज डेट का ऐलान किया। टीजर देखने से लग रहा है कि यह फिल्म भविष्य पर आधारित है। यह फिल्म 24 जनवरी 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
