Thu, 08 06, 2026
देश

कुत्ते को घसीटने वाले वीडियो पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, खेसारी लाल यादव पर साधा निशाना:

वीडियो शेयर कर पूछा- 'ये आदमी कौन है?', सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

post-img

 

 

एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के एक वायरल वीडियो पर नाराजगी जताई है। वीडियो में एक इवेंट के दौरान मंच के पास बैठे एक आवारा कुत्ते को स्टाफ द्वारा घसीटकर हटाया जाता है, जबकि खेसारी लाल यादव वहां खड़े होकर पोज देते नजर आते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी

मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, "ये लोग हैं कौन और ये आदमी कौन है, जो खड़ा होकर पोज दे रहा है। वाहियात।" इसके अलावा उन्होंने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "वाहियात" और एक अन्य कमेंट में कहा, "ये बेवकूफ कौन है, क्या इसके लिए पोज देना इतना जरूरी था?"

सोशल मीडिया पर बंटी राय

मलाइका की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने खेसारी लाल यादव का बचाव करते हुए कहा कि कुत्ते को हटाने का काम इवेंट स्टाफ ने किया था, जबकि कुछ लोगों ने मलाइका के पशु-प्रेम का समर्थन किया। वहीं कई यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें खेसारी लाल यादव की पहचान नहीं थी।

कौन हैं खेसारी लाल यादव?

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और गायक हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में फिल्म 'साजन चले ससुराल' से अभिनय की दुनिया में पहचान बनाई। अब तक वह 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनके कई गाने करोड़ों बार देखे और सुने जा चुके हैं।

खेसारी 'बिग बॉस 13' में भी नजर आ चुके हैं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। अभिनय और गायन के क्षेत्र में उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं और वे भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सर्वाधिक फीस लेने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं।

Related Post