Thu, 08 06, 2026
देश

SRK जैसा दिखने के लिए 10 किलो वजन घटाया:

SRK जैसा दिखने के लिए 10 किलो वजन घटाया:कभी सड़कों पर होर्डिंग लगाते थे इब्राहिम, अब एक शो से 2 लाख तक कमाई

post-img

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक एयरपोर्ट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एक शख्स शाहरुख खान के जैसे पोज करता दिखाई दे रहा था। वो शख्स हूबहू शाहरुख के जैसे दिख भी रहा था। ये थे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इब्राहिम कादरी, जिन्हें शाहरुख खान का LOOK ALIKE कहा जाता है।

 

इब्राहिम कादरी इस वक्त अपने शहर गुजरात के जूनागढ़ में हैं। मिलकर बात करने में असमर्थ थे, तो मैं उनसे जूम कॉल के जरिए जुड़ी। जब मैंने उनको स्क्रीन पर देखा तो वो बिल्कुल शाहरुख के जैसे लग रहे थे। काला चश्मा लगाए, उनके बालों की स्टाइल भी SRK से काफी मिल रही थी। कपड़े पहनने का स्टाइल भी शाहरुख जैसा ही था।

इब्राहिम ने अपनी कहानी की शुरुआत बचपन के सफर से की। उन्होंने बताया, मेरा जन्म गुजरात के जूनागढ़ में एक लोअर मिडिल क्लास में हुआ था। परिवार की आर्थिक हालत शुरुआत में कुछ अच्छी नहीं थी। जब मैं छोटा था, तब घर की सारी जिम्मेदारी पापा के कंधों पर थी। मेरे एक बड़े भाई थे।

Related Post