ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में अभिनेता सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी प्राइवेट चार्टर विमान से जयपुर पहुंचेंगे। उनके साथ सनी देओल के बेटे और अभिनेता करण देओल भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले सनी देओल अपनी फिल्मों 'गदर-2' और 'जाट' के प्रमोशन के लिए भी जयपुर आए थे, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे। इसी उत्साह को देखते हुए फिल्म की टीम ने इस बार भी प्रचार अभियान की शुरुआत जयपुर से करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल और राजकुमार संतोषी की मौजूदगी तय है। वहीं फिल्म के निर्माता आमिर खान और अभिनेत्री प्रीति जिंटा के भी जयपुर आने की चर्चा है, हालांकि उनकी उपस्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 'बंटवारा 1947' सनी देओल और राजकुमार संतोषी की उस सफल जोड़ी की वापसी है, जिसने 90 के दशक में 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी यादगार फिल्में दी थीं। लगभग 30 साल बाद दोनों फिर एक साथ काम कर रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें बिछड़ते परिवारों, टूटते रिश्तों, प्रेम, त्याग, साहस और इंसानियत की मार्मिक कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि विभाजन के दौर के मानवीय पक्ष को भी संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करेगी। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अर्पणा पुरोहित ने किया है।जयपुर। हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेता-निर्देशक जोड़ी सनी देओल और राजकुमार संतोषी करीब 30 साल बाद फिल्म 'बंटवारा 1947' के जरिए एक बार फिर साथ नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर 29 जुलाई को जयपुर के ऐतिहासिक राजमंदिर सिनेमा में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म के देशव्यापी प्रमोशन की शुरुआत भी जयपुर से होगी।
प्राइवेट चार्टर से जयपुर पहुंचेंगे सनी देओल
गदर-2 और जाट के बाद फिर जयपुर से जुड़ाव
आमिर खान और प्रीति जिंटा के आने की भी चर्चा
तीन दशक बाद लौट रही सुपरहिट जोड़ी
बंटवारे के दर्द और इंसानियत की कहानी
14 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
दमदार स्टारकास्ट और ए.आर. रहमान का संगीत
देश
जयपुर से शुरू होगा 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन, 29 जुलाई को राजमंदिर में लॉन्च होगा ट्रेलर:
जयपुर से शुरू होगा फिल्म का देशव्यापी प्रमोशन
- by रितेश पारीक
- Jul 27,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
