रणवीर सिंह ने डिवोर्स की रुमर्स को खारिज करते हुए एक बार फिर वाइफ दीपिका पादुकोण की फोटो पर प्यार भरा कमेंट किया है। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक स्पोर्ट्स ब्रांड के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट कीं। बीते कुछ दिनों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दीपिका-रणवीर के डिवोर्स की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

दीपिका ने सोशल मीडिया पर रणवीर को नहीं विश किया बर्थडे
6 जुलाई को दीपिका ने रणवीर को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर भी कोई स्टोरी शेयर नहीं की। इस वजह से इनके डिवोर्स की अफवाह शुरू हो गई थीं। लेकिन, कपल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।
फोटो पर रणवीर ने किया प्यार भरा कमेंट
दीपिका ने सोशल मीडिया पर पिंक आउटफिट में कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज पर रणवीर ने रोते हुए इमोजी के साथ कमेंट सेक्शन में रियेक्ट किया है। इस सिंबल का मतलब है कि इस खूबसूरती को बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। रणवीर के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर के फैंस का दिल जीत लिया।
रणवीर ने दीपिका के साथ पोस्ट की थी क्रूज राइड की फोटो
कुछ दिनों पहले भी रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ समुद्र में क्रूज राइड का मजा लेते हुए फोटो पोस्ट की थी। रणवीर सिंह ने बीते दिनों अपना 38वां बर्थडे मनाया था। इस फोटो के साथ उन्होंने सभी को बर्थडे विश करने के लिए शुक्रिया भी कहा था। कपल ने मुंबई के अलीबाग में बर्थडे सेलिब्रेट किया। रणवीर-दीपिका ने 4 नवंबर 2018 को शादी की थी।

दीपिका-रणवीर की अपकमिंग फिल्में
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर डॉन 3 में भी दिखाई देंगे। वहीं, दीपिका शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका प्रभास, कमल हसन, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी के साथ फिल्म प्रोजेक्ट में भी दिखेंगी।
