जोधपुर। मरूधरा में शनिवार रात को दिल दहला देने वाली घटी। दरअसल जोधपुर की भदवासिया फ्रूट मंडी में देर रात गैस सिलेंडर में धमाके के साथ लगी आग। इस हादसे में 2 जने आए चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार जोधपुर की भदवासिया फ्रूट मडी की कैंटीन में शनिवार रात धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। अचानक आग लगने से कैंटीन जलकर खाक हो गई और पूरा सामान जल गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। इन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक घायल के पैर में अधिक चोट लगने के कारण उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद महामंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ इस कदर फटा कि सिलेंडर के टुकड़े भी बिखर गए। थानाधिकारी मांगीलाल बिश्नोई ने बताया कि रात करीब 11 बजे कैंटीन में रखे सिलेंडर में आग लगने के बाद उसके फटने की सूचना मिली थी। पूछताछ में सामने आया है कि कैंटीन में भट्टी पर चाय बन रही थी। तभी अचानक सिलेंडर की नोजल में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे कैंटीन में फैल गई। मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। मंडी में आए किसानों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कैंटीन में आग लगने के कारण बुझाने में नाकाम रहे। इस दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। लोहे के टुकड़े आसपास बिखर गए और पास में खड़े दो लोग इसकी चपेट में आ गए। दोनों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद एक व्यक्ति नरपत खदाव को एमडीएम रेफर किया। पुलिस इस मामले में लापरवाही का पता लगाकर केस दर्ज करेगी।
गनीमत रही कि बड़ी जनहानि नहीं हुई:
इस मंडी में रातभर किसान अपना माल लेकर आते हैं। ऐसे में कैंटीन भी रात भर चलती है। गैस सिलेंडर फटने से पहले भी दो बड़े हाथ से जोधपुर जिले ने देखे हैं। ऐसे में पुलिस अब किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्ती दिखाने की तैयारी में है।
