Thu, 08 06, 2026
देश

AIIMS में निकली वैकेंसी:

AIIMS में निकली वैकेंसी:10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट 30 जुलाई तक करें अप्लाई, एक लाख तक मिलेगी सैलरी

post-img

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में 755 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत ग्रुप बी के 186 और ग्रुप सी के 589 पोस्ट पर भर्तियां की जाएगी।

उम्मीदवार AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।

सैलरी
भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 35 हजार से लेकर 1 लाख 5 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

योग्यता
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निकली वैकेंसी में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

आयु सीमा
एम्स में निकली भर्ती के लिए 21 से 35 साल तक की उम्र के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपए आवेदन शुल्क है, जबकि एससी-एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

Related Post