निवाणा-देवथला वार्ड पंच विकास कुमार मीणा के जनहित में व समाज-सेवा के कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय मीणा महासभा के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व डीआई भंवरलाल मीणा द्वारा सदस्यता ग्रहण करवाकर नियुक्ति पत्र के साथ जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई | इस मौके पर राष्ट्रीय मीणा महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू मीना, महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष शशि पबड़ी, वरिष्ठ महासचिव गजसिंह, लालाराम चीता उपाध्यक्ष, एडवोकेट पी आर मीणा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रघुवीर मीणा (IAS rtd) उपाध्यक्ष, राममूर्ति मीणा असिस्टेंट डायरेक्टर इग्नू, अविनाश मीणा, महिला महासचिव कविता मीणा, सचिव ईशा मीणा, महिला सलाहकार डॉक्टर अंजू मीणा, आरती मीणा और अन्य पदाधिकारी गण भी सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय मीणा महासभा और महिला महासभा के सभी पदाधिकारियों ने आगामी योजनाओं पर विचार विमर्श करते हुए शीघ्र ही राष्ट्रीय मीणा महासभा द्वारा एक बड़ा आयोजन करवाने का प्रस्ताव रखा।
