Thu, 08 06, 2026
देश

हिसार में भाजपा की कल प्रदेशस्तरीय मीटिंग:

हिसार में भाजपा की कल प्रदेशस्तरीय मीटिंग:किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में GJU पहुंचने की घोषणा, मुआवजे के लिए दे रहे अनिश्चिकालीन धरना

post-img

हरियाणा के हिसार जिले में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के सभागार में 22 जुलाई को भाजपा की प्रदेशस्तरीय बैठक होने जा रही है। हिसार में मुआवजे की मांग का लेकर धरना देने वाले किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर CM मनोहर लाल को मांगपत्र सौंपने का फैसला किया है।

पगड़ी संभाल जट्‌टा किसान संगठन के नेतृत्व में किसान कल GJU में मांग पत्र देने जाएंगे। किसानों का कहना है कि साल 2022 का 700 करोड़ रुपए मुआवजा बनता है, परंतु निजी कंपनियां अभी तक मुआवजा अदा नहीं कर सकीं। किसानों की इस घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

322 मंडल अध्यक्ष लेंगे भाग
भाजपा की लोकसभा व विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र वीरचक्र ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में 311 प्रदेश के मंडल अध्यक्ष, 22 जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, महामंत्री, जिला विस्तारकों सहित करीब 400 पदाधिकारी भाग लेंगे।

बैठक में मिशन 2024 बारे रणनीति पर मंथन होगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हो सकते हैं।

Related Post