Thu, 08 06, 2026
देश

आगरा पुलिस ने 3 मिनट में बचाई युवती की जान:

आगरा पुलिस ने 3 मिनट में बचाई युवती की जान:सिपाही ने पहले कंधे फिर सिलेंडर से तोड़ा दरवाजा, घर में झगड़ा कर फंदे पर लटकी थी

post-img

आगरा पुलिस ने 'दया स्टाइल' में दरवाजा तोड़कर युवती की जान बचाई। भाई की कॉल पर 3 मिनट में पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटकी युवती को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद युवती को पुलिस अस्पताल ले गई। वहां इलाज के बाद वापस घर आई। घटना गुरुवार रात रिंग रोड चौकी इलाके की है।

भाई ने पुलिस से मांगी बहन को बचाने के लिए मदद
परिजनों के मुताबिक, घर में परिवार वालों से विवाद के बाद बेटी ने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घरवालों ने दरवाजा नॉक किया, लेकिन युवती ने नहीं खोला। इसके बाद घबराए युवती के भाई ने तुरंत डॉयल-112 पर कॉल की। उसने कहा कि बहन कमरे में दरवाजा बंद कर आत्महत्या करने जा रही है। आपकी तुरंत मदद चाहिए। सूचना मिलते ही 3 मिनट में PRV में तैनात नितिन और होमगार्ड देवी सिंह पहुंचे। वहां पहले से परिवार वाले दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। मगर, उनसे दरवाजा नही टूट रहा था।       

सहारनपुर में पुलिस ने 'दया स्टाइल' में दरवाजा तोड़कर एक युवक की जान बचा ली। पत्नी की कॉल पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटकने जा रहे पति को सुरक्षित बचा लिया। युवक को पुलिस थाने ले आई, जहां काउंसलिंग करने के बाद घर भेज दिया। मामला गागलहेड़ी क्षेत्र का है। 

Related Post