भले ही नीमकाथाना को सीकर जिला से हटा कर नये जिला के रूप में पहचान मिल गई हो, लेकिन शहर सहित जिलेभर में अभी भी ऐसे कई सरकारी भवन देखे जा सकते है, जिन पर आज भी सीकर जिला ही लिखा हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से विभागीय अधिकारियों को संबधित सरकारी भवनों पर सीकर जिला हटाकर नीमकाथाना जिला लिखने के विशेष निर्देश दिए जा चुके हैं। बावजूद कई जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी बखूबी से नहीं निभा रहे हैं। वहीं उच्च स्तरीय अधिकारी भी राजस्थान में बनाए गए नए जिलों में स्थित सरकारी भवनों पर मूल जिला का नाम हटाने को लेकर गंभीर है। मंगलवार को जब पत्रिका टीम ने जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सरकारी भवनों पर नजर डाली तो ऐसे कई भवन, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, पंचातय समिति आदि सरकारी भवनों व होर्डिगों पर नीमकाथाना की जगह सीकर जिला ही अंकित नजर आया।
