समारोह के दौरान 51 वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। वहीं, वीर चक्र विजेता कैप्टन अयूब खान के परिजनों को भी मंच पर विशेष सम्मान देकर जिले की गौरवशाली सैन्य परंपरा का सम्मान किया गया। मेजर पीरू सिंह के पौत्र एवं सीएमएचओ डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि परिवार को मिल रहा सम्मान गर्व का विषय है, लेकिन राजस्थान के पहले परमवीर चक्र विजेता का गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने गांव में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में शहीद के नाम से जुड़ी स्मृतियों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि वीर सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रप्रेम और सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत ने झुंझुनूं में 'शौर्य उद्यान' और 'शौर्य पार्क' विकसित करने का सुझाव दिया, ताकि शहीदों के शौर्य और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक के अनुरूप स्वयं को तैयार कर भारतीय सेना में अधिकाधिक योगदान देने की अपील भी की। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, कर्नल शौकत खान, उमेद खान, यशवर्धन सिंह शेखावत सहित कई अधिकारी, पूर्व सैनिक, शहीद परिवार, स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पीसीसी प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत ने संकल्प व्यक्त किया कि मेजर पीरू सिंह की स्मृति में यह शौर्य समारोह प्रतिवर्ष इसी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।झुंझुनूं । परमवीर चक्र विजेता हवलदार मेजर पीरू सिंह के 78वें शहादत दिवस पर झुंझुनूं के शहीद स्मारक पर आयोजित शौर्य समारोह में देश के वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
देश
परमवीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह के 78वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि:
51 वीरांगनाओं का सम्मान, शहीद गांव के विकास की उठी मांग
- by रितेश पारीक
- Jul 18,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
