Thu, 08 06, 2026
देश

बुलेट रेल प्रोजेक्ट:

बुलेट रेल प्रोजेक्ट:बुलेट ट्रेन के लिए पूर्णा नदी पर 360 मी. लंबा ब्रिज तैयार, राज्य में ऐसे 18 ब्रिज और बन रहे

post-img

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट रेल परियोजना में अब तक 200 किमी रूट पर पिलर्स तैयार कर लिए गए हैं। 64 किमी से ज्यादा के वायडक्ट के लिए गर्डर लॉन्च कर दिए गए हैं। एनएचएसआरसीएल ने बताया कि सूरत-नवसारी सेक्शन पर नवसारी में आने वाली पूर्णा नदी पर हाई स्पीड रेल ब्रिज बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। यह हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का दूसरा रिवर ब्रिज है, जिसे तैयार कर लिया गया है। इससे पहले 20 जनवरी, 2023 को वापी और बिलिमोरा के बीच पार नदी पर 320 मीटर लंबा पुल तैयार किया गया था।
हाई स्पीड मार्ग में बनेंगे 24 नदी पुल
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरिडोर लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने बताया कि अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर कुल 24 नदी पुल हैं। इनमें से 20 गुजरात और 4 महाराष्ट्र में बनेंगे। भरूच जिले में नर्मदा नदी पर 1.2 किमी लंबा पुल बनेगा। यह गुजरात में बनने वाला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सबसे लंबा नदी पुल होगा। साबरमती, माही, नर्मदा, तापी और अन्य नदियों पर पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

राज्य में हाई स्पीड काॅरिडोर के बड़े ब्रिज के काम स्थिति
नदी ब्रिज फाउंडेशन लंबाई
नर्मदा पाइल 1260
तापी वेल 720
माही ब्रिज वेल 720
साबरमती पाइल 480
पूर्णा पाइल 360
पार स्प्रेड 320
नोट: ब्रिज की लंबाई मीटर में

कॉरिडोर के छोटे नदी ब्रिज की स्थिति नदी ब्रिज फाउंडेशन लंबाई दारोठा स्प्रेड 40 मिंढोला पाइल 80 कीम पाइल 80

पूर्णा नदी के हाई स्पीड रेल ब्रिज की खासियत

360 मीटर है पुल की लंबाई 09 फुल स्पैन बॉक्स गर्डर लगे हैं। 40 मीटर 1 गर्डर की लंबाई 10-20 मीटर है पिलर्स की ऊंचाई 4-5 मीटर व्यास का 1 पिलर 15 दिन में हाई टाइड्स से नदी का जल स्तर 5-6 मीटर बढ़ता था, इससे नींव का काम चुनौतीपूर्ण रहा

Related Post