Thu, 08 06, 2026
देश

मरूधरा में लंबे अंतराल के बाद आज सात जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, अलर्ट जारी:

मरूधरा में एक बार इंद्रदेव मेहरबान है

post-img

जयपुर। मरूधरा में एक बार इंद्रदेव मेहरबान है। बंगाल की खाड़ी से आए वेदर सिस्टम से दक्षिणी राजस्थान और इससे लगते मध्य प्रदेश के जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। भारी बारिश के कारण रतलाम रेल सेक्शन पर कई जगह पानी भर गया। यहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। राजस्थान से मुंबई जाने वाली 7 ट्रेनों के रूट बदले या फिर उन्हें आंशिक रूप से रद्द किया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बारिश का ये दौर राजस्थान में आज और जारी रहेगा। 19 सितंबर से इसमें कमी आएगी और मौसम साफ होने लगेगा।
माउंट आबू में अच्छी बारिश के बाद नदी-नाले उफन गए।
माउंट आबू में अच्छी बारिश के बाद नदी-नाले उफन गए।
पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जालोर, सिरोही, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हुई। बांसवाड़ा के दानपुर, बागीदौरा, सज्जनगढ़, शेरगढ़ में दो दिन के अंदर 300 से लेकर 400 एमएम के बीच पानी गिरा है। इन इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। भारी बारिश के कारण बांसवाड़ा में माही नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण इस पर बने माही बजाज सागर बांध के सभी 16 गेट खोलकर यहां से 4.91 लाख क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा।

इधर, मध्य प्रदेश के नीमच, रतलाम एरिया में भारी बारिश के कारण ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। राजस्थान के अलग-अलग शहरों से मुंबई के लिए इसी रास्ते से होकर गुजरने वाली करीब 7 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। रेलवे को गाड़ी संख्या 22902 उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस, गाड़ी संख्या 04711, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस, गाड़ी संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल, गाड़ी संख्या 22901 बांद्रा-उदयपुर, गाड़ी संख्या 82654 जयपुर-यशवंतपुर और गाड़ी संख्या 12996 अजमेर-बांद्रा को रूट बदलकर चलाना पड़ा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04712, बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया। अजमेर में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। इससे मौसम सुहावना हो गया। रिमझिम बरसात के बीच कई लोग अरावली की पहाड़ी पर बने टूरिस्ट पॉइंट पर घूमने पहुंचे।
अजमेर में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। इससे मौसम सुहावना हो गया। रिमझिम बरसात के बीच कई लोग अरावली की पहाड़ी पर बने टूरिस्ट पॉइंट पर घूमने पहुंचे।
माउंट आबू में लंबे समय बाद तेज बारिश, जालोर-सांचौर में 
मौसम विभाग ने आज सिरोही, जालोर एरिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिरोही के माउंट आबू में रविवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। यहां 5 इंच तक बरसात दर्ज हुई, जिसके बाद पहाड़ों से झरने बहने लगे। इधर, तेज बारिश के अलर्ट काे देखते हुए जालोर और सांचौर कलेक्टर ने आज यहां स्कूलों में छुट्‌टी कर दी। मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों के लिए आज ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन आगे बढ़ते-बढ़ते वेल मार्क लो-प्रेशर सिस्टम में तब्दील हो गया। ये सिस्टम इतना स्ट्रॉन्ग था कि इसके असर से उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश और अब राजस्थान, गुजरात में भारी बारिश हो रही है। इस सिस्टम का असर 19 सितंबर तक गुजरात और राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में देखने को मिलेगा। डूंगरपुर-बांसवाड़ा को जोड़ने वाले लसाड़ा पुल पर नदी का पानी तेज रफ्तार में बह रहा है। इस पुलिया के पास पुलिस तैनात की गई है, ताकि कोई भी गाड़ी सवार यहां से नहीं जाए। डूंगरपुर- बांसवाड़ा को जोड़ने वाले लसाड़ा पुल पर नदी का पानी तेज रफ्तार में बह रहा है। इस पुलिया के पास पुलिस तैनात की गई है, ताकि कोई भी गाड़ी सवार यहां से नहीं जाए।

सितम्बर में अच्छी बारिश से हुई पूर्ति:

सितंबर में हुई अच्छी बारिश से राज्य में इस सीजन का बारिश का कोटा अब पूरा हो चुका है। राजस्थान एक जून से 30 सितंबर तक (मानसून सीजन में) औसत बारिश 436 एमएम होती है, लेकिन इस सीजन में अब तक 464.1 एमएम बारिश हो चुकी है। राज्य के पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़ को छोड़कर शेष सभी 9 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के 23 जिलों में से 8 ऐसे जिले हैं, जहां अब तक मानसून सीजन का कोटा पूरा नहीं हुआ है।

इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट:

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वेल मार्क लो-प्रेशर सिस्टम अभी दक्षिण राजस्थान और गुजरात के ऊपर एक्टिव है। मानसून की ट्रफ लाइन अभी जैसलमेर, सागर, जमशेदपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इस सिस्टम के कारण आज डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालोर, राजसमंद, पाली और बाड़मेर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। 19 सितंबर को बाड़मेर, जालोर और सिरोही में भारी बारिश होने का अनुमान है।

मरूधरा में यहां इतनी बारिश हुई:

झल्लारा (उदयपुर)    124
गोगुंदा (उदयपुर)    108
सलूंबर (उदयपुर)    99
लसाड़िया (उदयपुर)    90
भूंगड़ा (बांसवाड़ा)    120
जगपुरा (बांसवाड़ा)    109
घाटोल (बांसवाड़ा)    104
निथुआवा (डूंगरपुर)    205
आहोर (जालौर)    100
सादड़ी (पाली)    200
प्रतापगढ़    160
धरियावद (प्रतापगढ़)    104
अरनोद (प्रतापगढ़)    98
माउंट आबू (सिरोही)    130
कैर (सिरोही)    84
देलवाड़ा (राजसमंद)    85
छोटी सादड़ी (प्रतापगढ़)    97

Related Post