Thu, 08 06, 2026
देश

वर्ल्ड कप 2023:

वार्म अप मैच खेलकर अपनी तैयारियों को परखने उतरेंगी 4 टीमें

post-img

वर्ल्ड कप 2023 के तहत 2 अक्‍टूबर को दो वार्म अप मैच खेले जाएंगे। एक मुकाबला तिरुवनंतपुरम में न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा तो दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में इंग्‍लैंड और बांग्‍लोदश के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम का आखिरी वार्म अप मुकाबला मंगलवार 3 अक्‍टूबर को तिरुवनंतपुरम में होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी।

वर्ल्‍ड कप 2023 के तहत खेले जाने वाले आज के मैचों की बात करें तो दो ऐसी टीम हैं, जिनका पहला मैच बारिश से धुल गया था। इनमें एक टीम दक्षिण अफ्रीका तो दूसरी टीम इंग्लैंड की है। वर्ल्‍ड कप के आगाज से पहले ये मुकाबले इन सभी टीमों के लिए बेहद अहम हैं, क्‍योंकि इसके बाद इन्‍हें सीधे वर्ल्‍ड कप में उतरना होगा। ऐसे में आज सभी टीमें अपने उन खिलाडि़यों को आजमाना चाहेंगी, जो वर्ल्‍ड कप की प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा होंगे।

Related Post