बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एशिया कप 2023 के शेड्यूल पर निराशा जताई है। BCB ने गुरुवार को कहा, अत्यधिक यात्रा का असर आगामी एशिया कप पर पड़ेगा।
टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश लीग स्टेज का पहला मैच 31 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में खेलेगा। वहीं मैच 3 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेलेगा। अगर टीम सुपर-4 में पहुंचती है तो उसे फिर श्रीलंका जाना होगा।
तैयारी करना मानसिक रूप से तनावपूर्ण होता
BCB क्रिकेट ऑपरेशन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने बुधवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मीडिया से कहा, 'हम कुछ नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यह ACC का फैसला है। यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए ACC अधिकारियों ने टीमों को चार्टर्ड प्लेन में यात्रा कराने का फैसला किया है।'
उन्होंने आगे कहा, 'यदि आप हवाई यात्रा कर रहे हैं तो आपको 2 घंटे पहले जाना होगा। इन सभी चीजों की तैयारी करना मानसिक रूप से तनावपूर्ण होता है।'
BCB एशिया कप के तैयारी के लिए 31 जुलाई से कैम्प शुरू करने वाली है।
