मंदिर प्रशासन ने 13 जुलाई को भंडार खोला था। सात दिन तक चली गिनती के दौरान 14 जुलाई (अमावस्या) और 19 जुलाई (रविवार) को गिनती नहीं की गई। भंडार और दानपेटियों से कुल 29 करोड़ 77 लाख 17 हजार 869 रुपए नकद प्राप्त हुए। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और मनीऑर्डर के माध्यम से 8 करोड़ 45 लाख 95 हजार 993 रुपए का चढ़ावा मिला। इस तरह कुल दानराशि 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपए रही। नकद राशि के अलावा श्रद्धालुओं ने बड़ी मात्रा में सोना और चांदी भी अर्पित की। मंदिर प्रशासन के अनुसार भंडार, दानपेटियों और मंदिर कार्यालय से कुल 1 किलो 148 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना तथा 103 किलो 497 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। मौजूदा अनुमानित बाजार मूल्य के अनुसार सोने की कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपए और चांदी की कीमत करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार श्रद्धालुओं ने कुल 4 करोड़ 30 लाख रुपए मूल्य का सोना-चांदी मंदिर को अर्पित किया। भंडार की गिनती के सातवें और अंतिम चरण में केवल सिक्कों की गिनती की गई, जिसमें 8 लाख 33 हजार 905 रुपए निकले। गिनती पूरी होने के बाद मंदिर प्रशासन ने दानराशि और बहुमूल्य धातुओं का पूरा विवरण सार्वजनिक किया। श्री सांवलियाजी मंदिर देश के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है, जहां प्रत्येक भंडार खुलने पर देशभर से श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी मात्रा में नकद, सोना-चांदी और अन्य भेंट अर्पित की जाती है।चित्तौड़गढ़। जिले के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर में कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर खोले गए भंडार की सात दिन तक चली गिनती मंगलवार को पूरी हो गई। अंतिम चरण में केवल सिक्कों की गिनती की गई, जिसमें 8 लाख 33 हजार 905 रुपए प्राप्त हुए। इस बार नकद, ऑनलाइन दान और मनीऑर्डर को मिलाकर मंदिर को कुल 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ।
भंडार से निकले 29.77 करोड़ रुपए नकद
सोना-चांदी का भी मिला भारी चढ़ावा
अंतिम चरण में हुई सिक्कों की गिनती
देश
श्री सांवलियाजी मंदिर में 38.23 करोड़ का चढ़ावा, 7 दिन बाद पूरी हुई भंडार की गिनती:
नकद, ऑनलाइन दान और मनीऑर्डर से मिली 38.23 करोड़ की राशि, श्रद्धालुओं ने 4.30 करोड़ रुपए का सोना-चांदी भी किया अर्पित
- by रितेश पारीक
- Jul 22,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
