Fri, 08 07, 2026
देश

IND vs WI दूसरा टेस्ट...कोहली शतक के करीब:

IND vs WI दूसरा टेस्ट...कोहली शतक के करीब:टीम इंडिया का स्कोर 288/4; यशस्वी-रोहित फिफ्टी बनाकर आउट, गिल-रहाणे फिर फ्लॉप

post-img

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में जारी है। दूसरे दिन का खेल आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 288 रन बना लिए। विराट कोहली 87 और रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों दूसरे दिन भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे।

यशस्वी-रोहित ने फिफ्टी लगाई
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20वें ओवर में ही सेंचुरी पार्टनरशिप कर दी। यशस्वी 57 और और रोहित 80 रन बनाकर आउट हुए।

नंबर-3 पर उतरे विराट कोहली ने पारी संभाली। लेकिन दूसरे एंड पर शुभमन गिल 10 और अजिंक्य रहाणे 8 ही रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज से केमार रोच, अल्जारी जोसेफ, शैनन गेब्रियल और जोमेल वारिकन को 1-1 विकेट मिला।

Related Post