जयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर ठीकरिया के समीप सोमवार देर रात चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार चार श्रद्धालुओं ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार चारों श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन कर कार से जयपुर लौट रहे थे। रास्ते में चालक ने कार के इंजन से धुआं निकलता देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उसने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। सभी श्रद्धालु तत्काल कार से बाहर निकल गए। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी को माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया। समय रहते सभी श्रद्धालुओं के सुरक्षित बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
देश
खाटूश्यामजी से जयपुर लौटते समय NH-52 पर हुआ हादसा, कार जलकर राख:
चलती कार में लगी भीषण आग, चार श्रद्धालुओं ने कूदकर बचाई जान
- by रितेश पारीक
- Aug 04,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
