जयपुर से बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के साथ कथावाचक किरीट भाई दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीश्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन दास से मुलाकात कर अपने बयान पर खेद व्यक्त किया। मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन करने के बाद किरीट भाई ने कहा कि कथा के दौरान वह विषय से भटक गए थे। उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हुए बाबा श्याम से क्षमा मांगी। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष मोहन दास ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। श्याम भक्तों के विरोध को देखते हुए किरीट भाई मंदिर परिसर में अधिक देर नहीं रुके और मीडिया से भी बातचीत नहीं की। मंगलवार को अजमेर के जवाहर रंगमंच में कथा वाचन के दौरान किरीट भाई द्वारा बाबा खाटूश्याम को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद श्याम भक्तों में भारी नाराजगी फैल गई थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने अजमेर में उनके ठहरने वाले होटल के बाहर भी प्रदर्शन किया था। विवाद बढ़ने के बाद किरीट भाई ने पहले भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना उनकी मंशा नहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने का प्रयास करेंगे।खाटूश्यामजी। बाबा खाटूश्याम पर विवादित टिप्पणी के बाद विरोध का सामना कर रहे कथावाचक किरीट भाई गुरुवार को खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में मत्था टेककर अपने बयान पर खेद जताया और क्षमा याचना की। श्याम भक्तों के आक्रोश को देखते हुए उनके मंदिर पहुंचने के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।
पुलिस सुरक्षा में पहुंचे मंदिर
बाबा के दरबार में मांगी क्षमा
अजमेर में कथा के दौरान दिया था विवादित बयान
पहले भी जारी कर चुके हैं माफी
देश
खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे कथावाचक किरीट भाई, विवादित बयान पर बाबा के दरबार में मांगी माफी:
एक दिन पहले बाबा श्याम पर की थी अभद्र टिप्पणी
- by रितेश पारीक
- Jul 22,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
