Fri, 08 07, 2026
देश

फिट इंडिया के तहत मिलेंगे लाखों के पुरस्कार, होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता:

चार चरणों में होगी प्रतिस्पर्धा

post-img

प्रदेश में स्कूली बच्चों की खेलों में रुचि जगाने और उनका खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक विकास करने के उद्देश्य से सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों की फिट इंडिया परीक्षा होगी। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से होने वाली इस परीक्षा में आठवीं और इससे ऊपर की कक्षाओं के स्कूली छात्र शामिल होंगे। खास बात यह है कि नीट और जेईई जैसी परीक्षा करवाने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देश की 13 भाषाओं में यह परीक्षा करवाएगी। तीस मिनट की इस परीक्षा में 60 बहुविकल्पीय सवाल बच्चों से पूछे जाएंगे। इसमें 3.25 करोड़ रुपए के पुरस्कार स्कूल व विद्यार्थियों के लिए होंगे। इसमें पंजीयन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।
न्यूनतम 2 विद्यार्थियों की भागीदारी जरूरी, इस तरह से होंगे सवाल : इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक स्कूल को न्यूनतम 2 विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना होगा। जबकि विद्यार्थियों को आसान सवालों का जवाब भी देना होगा। इसमें भारतीय खेल का इतिहास, पारंपरिक खेल, योग, भारत के पारंपरिक तरीके, ओलंपिक्स, कॉमनवेल्थ खेल, एशियन खेल, खेलो इंडिया व अन्य लोकप्रिय खेलों से जुड़े सवाल शामिल हैं।
इस प्रकार से रहेगी विजेता राशि
राशि का वितरण स्कूलों के लिए विद्यार्थियों के लिए
राष्ट्रीय चैंपियन 25 लाख 2.5 लाख
प्रथम उपविजेता 15 लाख 1.5 लाख
द्वितीय उपविजेता 10 लाख 1 लाख
राज्य, संघ राज्य क्षेत्र विजेता 2.5 लाख 25 हजार
राज्य, संघ राज्य क्षेत्र उपविजेता 50 हजार 5 हजार

 

Related Post