Thu, 08 06, 2026
देश

विराट ने लगाया शतकों का अर्धशतक, सचिन के सामने उनके घरेलू मैदान पर तोड़ा उनका रिकॉर्ड:

सचिन ने 452 वनडे पारियों में 49 शतक लगाए वहीं कोहली ने 279वीं पारी में 50 शतक जड़े

post-img

विश्व कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वनडे करियर का 50वां शतक लगाया। अब वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में विराट ने महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन खुद इस मैच को देखने के लिए वानखेड़े में मौजूद हैं। कोहली ने उनके सामने उनके घर में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। सचिन ने 452 वनडे पारियों में 49 शतक लगाए थे। वहीं, कोहली ने 279वीं पारी में 50 शतक लगा दिए हैं। कोहली ने 113 गेंद में 117 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। कोहली को साउदी ने कॉन्वे के हाथों कैच कराया।
विराट ने किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। यह उनका इस विश्व कप में आठवां 50+ का स्कोर है। इससे पहले सचिन ने 2003 विश्व कप में और शाकिब अल हसन ने 2019 में सात-सात बार 50+ का स्कोर बनाया था। 
किसी एक विश्व कप सर्वाधिक 50+ का स्कोर
•    8 - विराट कोहली (2023)
•    7 - सचिन तेंदुलकर (2003)
•    7 - शाकिब अल हसन (2019)
•    6 - रोहित शर्मा (2019)
किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन:
•    711 रन - विराट कोहली (2023)
•    673 रन - सचिन तेंदुलकर (2003)
•    659 रन - मैथ्यू हेडन (2007)
•    648 रन - रोहित शर्मा (2019)
•    647 रन - डेविड वॉर्नर (2019)
विश्व कप में सर्वाधिक शतक
•    7 - रोहित शर्मा
•    6 - सचिन तेंदुलकर
•    6 - डेविड वॉर्नर
•    5 - रिकी पोंटिंग
•    5- कुमार संगकारा
•    5- विराट कोहली

Related Post