महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक आयोजित होगी, जबकि पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगा। पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान को दो समूहों में बांटा गया है। प्रारंभिक दौर से प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी, जहां उनका मुकाबला पहले से क्वालिफाई चार टीमों से होगा। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से होगी। भारतीय महिला टीम अपने पहले मैच में मेजबान जापान का सामना करेगी। पिछले एशियन गेम्स (2023) में भारतीय पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमों ने स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष वर्ग का फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था, जिसके बाद बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया था। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट टूर्नामेंट के ड्रॉ और ग्रुप की घोषणा कर दी गई है। भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। इस बार सभी मुकाबले जापान के नागोया में टी-20 प्रारूप में खेले जाएंगे।
महिला टूर्नामेंट 17 सितंबर से, पुरुष मुकाबले 24 सितंबर से
पुरुष वर्ग में भारत समेत चार टीमों को सीधी एंट्री
महिला टीम का पहला मुकाबला जापान से
2023 एशियन गेम्स में भारत ने जीते थे दो स्वर्ण पदक
देश
एशियन गेम्स 2026: भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में, ग्रुप घोषित:
टी-20 फॉर्मेट में जापान के नागोया में होंगे मुकाबले
- by रितेश पारीक
- Jul 24,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
