सीकर। सीकर जिले के कंवरपुरा गांव निवासी और ऑर्गन ट्रांसप्लांट खिलाड़ी रामदेव सिंह मील को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ समारोह में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण भेजा है। यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। राष्ट्रपति भवन से भेजे गए आधिकारिक निमंत्रण के अनुसार रामदेव सिंह मील 15 अगस्त की शाम आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसके अगले दिन उन्हें राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान और आरबी म्यूजियम का भ्रमण भी कराया जाएगा। रामदेव सिंह मील बिजली विभाग में टेक्नीशियन हैं और वर्तमान में चूरू जिले के सालासर में कार्यरत हैं। वर्ष 2012 में उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई थीं। उनकी मां श्योकोरी देवी ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की, जिसके बाद उन्होंने स्वस्थ होकर खेलों की दुनिया में नई पहचान बनाई। वे जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद और बॉल थ्रो के खिलाड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में रामदेव सिंह मील की संघर्षपूर्ण यात्रा और खेल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की थी। प्रधानमंत्री ने उनके जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए लोगों से उनसे सीख लेने की बात कही थी। रामदेव सिंह ने मुंबई में आयोजित नेशनल ट्रांसप्लांट गेम्स में दो बार हिस्सा लेकर गोल्ड और सिल्वर सहित कई पदक जीते हैं। अब राष्ट्रपति भवन से मिला यह विशेष निमंत्रण उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गया है। 15 अगस्त की शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (RBCC) में आयोजित ‘एट होम’ समारोह में देशभर से चुनिंदा अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी आमंत्रितों से मुलाकात करेंगी।
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद खेलों में बनाई नई पहचान
'मन की बात' में भी हुआ था उल्लेख
नेशनल ट्रांसप्लांट गेम्स में जीते कई पदक
देश
राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ समारोह में शामिल होंगे सीकर के रामदेव सिंह मील:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष निमंत्रण, पीएम मोदी भी ‘मन की बात’ में कर चुके हैं सराहना
- by रितेश पारीक
- Aug 07,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
