भारत की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 81 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वैभव ने अपना दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक भी पूरा किया। वह वेस्ले मधेवीरे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में ब्रैड इवांस के हाथों कैच आउट हुए। वहीं ईशान किशन ने 26 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। उनकी पारी में चार चौके शामिल रहे। सिकंदर रजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह बोल्ड हो गए। इससे पहले दूसरे टी-20 मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक जड़कर सबसे कम उम्र में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी मां आरती सूर्यवंशी के सम्मान में अंग्रेजी अक्षर ‘A’ का संकेत बनाकर जश्न मनाया था। तीसरे मुकाबले के लिए भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा और शिवम दुबे की जगह सूर्यांश को मौका दिया गया। भारतीय टीम की नजर अब जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम करने पर है।हरारे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम ने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की।
विदेश
वैभव सूर्यवंशी का एक और धमाका, 81 रन की तूफानी पारी से भारत मजबूत:
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 में दूसरा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
- by रितेश पारीक
- Jul 26,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
