फीफा वर्ल्ड कप 2026 के विजेता को इस बार रिकॉर्ड 50 मिलियन डॉलर (करीब ₹5 हजार करोड़) की पुरस्कार राशि मिलेगी। फीफा ने टूर्नामेंट के लिए कुल 871 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी घोषित की है। वहीं, वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली प्रत्येक टीम को कम से कम 12.5 मिलियन डॉलर की राशि दी जाएगी। फाइनल में हारने वाली उपविजेता टीम को 33 मिलियन डॉलर, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 29 मिलियन डॉलर और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 27 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। इससे शीर्ष चार टीमों को सबसे बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। फीफा ने पहली बार घोषणा की है कि विश्व विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ विशेष चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी। रिंग पर एक तरफ फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी होगी, जबकि दूसरी ओर विजेता टीम के अनुरूप विशेष डिजाइन बनाया जाएगा। प्रत्येक रिंग को खिलाड़ी के नाम और नंबर के अनुसार कस्टमाइज किया जाएगा। फीफा कुल 2,026 लिमिटेड एडिशन रिंग तैयार करेगा। इनमें से 30 रिंग विश्व विजेता टीम को दी जाएंगी, जबकि शेष 1,996 रिंग आधिकारिक लाइसेंस के साथ फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला यूरोपीय चैंपियन स्पेन और मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में चैंपियन अर्जेंटीना को 42 मिलियन डॉलर (करीब ₹348 करोड़) की पुरस्कार राशि मिली थी। इस बार विजेता के लिए घोषित 50 मिलियन डॉलर की राशि अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।टॉप-4 टीमों पर होगी इनामों की बरसात
पहली बार मिलेगी चैंपियनशिप रिंग
2,026 लिमिटेड एडिशन रिंग तैयार होंगी
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा फाइनल
2022 से बढ़ी इनामी राशि
विदेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026 विजेता पर होगी पैसों की बारिश, चैंपियन को मिलेंगे 50 मिलियन डॉलर और खास रिंग:
कुल 871 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी का ऐलान, पहली बार खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल के साथ मिलेगी चैंपियनशिप रिंग
- by रितेश पारीक
- Jul 17,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
