Thu, 08 06, 2026
देश

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस छात्रा वर्ग स्पर्धा में जयपुर शहर ने मारी बाजी:

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता: हुए कई रोमांचक मुकाबले

post-img

67 वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 14 वर्ष से कम आयु वर्ग छात्र-छात्रा के तीसरे दिन बुधवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। टेबल टेनिस स्पर्धा में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेल प्रदर्शित करते हुए अपनी योग्यता के बलबूते पर जीत हासिल करते दिखे। नगर में पहली बार राज्य स्तर की प्रतियोगिता के होने से प्रतियोगिता स्थल स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी भी पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। निदेशालय से लगे निर्णायक मंडल के अनुसार बुधवार को छात्रा वर्ग में जयपुर शहर ने रोमांचक मुकाबले में 3 - 0 से जयपुर ग्रामीण को परास्त कर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर कोटा एवं चौथे स्थान पर भीलवाड़ा रहा। छात्र वर्ग में बीकानेर एवं जयपुर शहर फाइनल में पहुंच चुके हैं। इन दोनों का मुकाबला गुरुवार को होगा। जयपुर ग्रामीण की टीम में आए खिलाड़ी आरना साहनी व आरव साहनी के पिता राहुल साहनी नगर वासियों की सेवा से काफी प्रभावित दिखे। नगर में राज्य स्तर की प्रतियोगिता पहली बार हो रही है और इसमें नगरवासियों के साथ समाजसेवी, नगर पालिका, क्षेत्र के सभी प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक भी भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य आदर्श पालीवाल ने बताया कि सभी खिलाड़ियों व प्रतियोगिता से जुड़े सभी कार्मिकों को बुधवार को सुबह का भोजन उपखंड के सभी प्रधानाचार्यों द्वारा दिया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत चौबीसा, प्रतियोगिता प्रभारी कैलाश चंद्र मालू , निदेशालय से लगे निर्णायक मंडल के शारीरिक शिक्षकों, प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार भंडारी, सुभाष चन्द्र बुनकर, कैलाश मेनारिया, अशरफ खां पठान, सवाई लाल मीणा, मोहन लाल मेघवाल व आयोजक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदुबाला जैन ने सभी भामाशाह एवं व्यवस्था में लगे सभी लोगों के प्रति आभार जताया है। प्रधानाध्यापिका इंदुबाला जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को भोजन देने में नगर के अनिल डांगी, बांसी की शारीरिक शिक्षिका प्रमिला गदिया, शिक्षिका नाथी रांका व उपखंड के सभी प्रधानाचार्य सम्मिलित है।

Related Post