Thu, 08 06, 2026
देश

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में चल रही, जिलास्तरीय 19 वर्षीय कबड्डी में मालपुरा बनी चैंपियन:

चार दिवसीय 67 वीं जिलास्तरीय 19 वर्ष छात्र कबड्डी खेल प्रतियोगिता

post-img

कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में चल रही चार दिवसीय 67 वीं जिलास्तरीय 19 वर्ष छात्र कबड्डी खेल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा की टीम चैंपियन बनी। संयोजक प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को राउमावि निवाई वर्सेज पारली के बीच खेले गए प्रथम सेमीफाईनल मुकाबले में पारली 21 प्वाइंट से विजयी रही। वहीं राउमावि निवारिया वर्सेज मालपुरा के बीच खेले गए द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबले में मालपुरा 10 प्वाइंट से विजयी रही। इसके बाद मालपुरा वर्सेज पारली के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मालपुरा ने 20 पारली ने 18  प्वाइंट प्राप्त किए ऐसे में मालपुरा 2 प्वाइंट से चैंपियन बनी। वहीं पारली टीम उपविजेता रही। इसी तरह हार्डलाईन मुकाबला निवाई वर्सेज निवारिया के बीच हुआ। जिसमें निवारिया तृतीय, निवाई चतुर्थ स्थान पर रही। इस दौरान संयोजक विनोद शर्मा, प्रधानाचार्य मधु सक्सेना, महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य सीएल मीणा, पीईईओ चौगाई हनुमानप्रसाद जाट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि पन्नालाल वर्मा, निर्णायक संयोजक श्रवणलाल जाट, सहसंयोजक चंद्रप्रकाशसिहाग, शारीरिक शिक्षक भंवरलाल जाट, हजारीलाल जाट, मोहम्मद आरिफ , मदनलाल मीणा, गजानन्द चौधरी, जितेन्द्र प्रसाद यादव, मानसिंह चौधरी ने विजेता टीमों को शील्ड, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

 

Related Post