Thu, 08 06, 2026
देश

जसपाल राणा मेमोरियल कप में कांस्य पदक जीतकर बागड़ा समाज का बढ़ाया मान:

देहरादून में आयोजित इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, समाज में खुशी की लहर

post-img

जयपुर देहरादून में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल कप–इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में बागड़ा समाज के होनहार निशानेबाज ने कांस्य पदक जीतकर समाज, प्रदेश और परिवार का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर समाज में खुशी की लहर है और विभिन्न सामाजिक संगठनों व गणमान्य लोगों ने खिलाड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी स्वर्गीय राधेश्यामजी लोकंडा के पौत्र एवं लालचंदजी लोकंडा के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर समाज के लोगों ने कहा कि खिलाड़ी की सफलता उसके माता-पिता, परिवार और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन व सहयोग का परिणाम है। यह उपलब्धि बागड़ा समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

समाज के वरिष्ठजनों ने उम्मीद जताई कि यह युवा खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान और देश का नाम रोशन करेगा। उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Related Post