रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) IPL की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी बन गई है। RCB की ब्रांड वैल्यू 312 मिलियन डॉलर (करीब ₹3,000 करोड़) आंकी गई है। यह पहली IPL टीम है जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। ब्रांड वैल्यू के आधार पर शीर्ष चार फ्रेंचाइजी इस प्रकार हैं— रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू में 9.1%, कोलकाता नाइट राइडर्स में 7.9% और चेन्नई सुपर किंग्स में 3.8% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। स्टडी में बताया गया है कि वर्ष 2026 में IPL की बिजनेस वैल्यू में 11.4% की वृद्धि हुई है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब लीग ने 10 प्रतिशत से अधिक की विकास दर हासिल की है। 2008 में शुरू हुई IPL अब 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग बन चुकी है। मीडिया अधिकार, प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप), मर्चेंडाइजिंग और फ्रेंचाइजी निवेश के कारण इसका व्यावसायिक मॉडल लगातार मजबूत होता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, निवेशक अब केवल क्रिकेट टीमों में नहीं, बल्कि ऐसे व्यावसायिक मॉडल में निवेश कर रहे हैं, जिसकी आय मीडिया राइट्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म और स्पॉन्सरशिप से लगातार बढ़ रही है। इसी वर्ष RCB का वैल्यूएशन 1.78 अरब डॉलर और राजस्थान रॉयल्स का 1.65 अरब डॉलर आंका गया। दोनों फ्रेंचाइजी का संयुक्त मूल्यांकन 3.43 अरब डॉलर रहा, जो वर्ष 2021 में लखनऊ और गुजरात फ्रेंचाइजी की संयुक्त बिक्री कीमत से भी अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि IPL में केवल 10 फ्रेंचाइजी होने के कारण इसकी सीमित उपलब्धता भी टीमों की वैल्यू बढ़ाने का प्रमुख कारण है। यही वजह है कि IPL फ्रेंचाइजी 20 गुना से अधिक रेवेन्यू मल्टीपल पर मूल्यांकित हो रही हैं, जो कई प्रमुख अमेरिकी खेल लीगों की तुलना में काफी अधिक है। स्टडी का निष्कर्ष है कि IPL अब केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि वैश्विक निवेशकों के लिए एक मजबूत और आकर्षक निवेश श्रेणी (एसेट क्लास) के रूप में स्थापित हो चुका है।नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने व्यावसायिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अमेरिकी निवेश बैंक हुलिहान लोकी की ओर से जारी 2026 IPL ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के अनुसार, IPL की कुल बिजनेस वैल्यू पहली बार 20.6 अरब डॉलर (करीब ₹2 लाख करोड़) तक पहुंच गई है। लगातार दूसरे वर्ष लीग ने दोहरे अंक (डबल डिजिट) की वृद्धि दर्ज की है।
RCB बनी सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई टॉप-4 में
लगातार दूसरे साल 10% से अधिक वृद्धि
क्यों बढ़ रही है IPL की वैल्यू?
वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक एसेट
देश
IPL की बिजनेस वैल्यू पहली बार 20.6 अरब डॉलर के पार, RCB बनी सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी:
पिछले साल से 11.4% ज्यादा, टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे कीमती
- by रितेश पारीक
- Jul 29,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
