Thu, 08 06, 2026
देश

ग्राम भारती सचिव कुसुम लता जैन बांग्लादेश में आयोजित होने वाली दो दिवसीय कार्यशाला में लेंगी भाग:

यूएनसीसीडी की कार्यशाला ''भूमि क्षरण को कम करने में महिला किसानों की भूमिका'' हेतु बांग्लादेश रवाना

post-img

एशिया में सी.एस.ओ. के नेटवर्क को मजबूत करना और भूमि क्षरण को कम करने में महिला किसानों की भूमिका क्या होनी चाहिए। इस हेतु यूएनसीसीडी के सहयोग से डेवलपमेंट  व्हील, बांग्लादेश की संस्थान एक कार्यशाला का आयोजन 20 एवं 21सितम्बर, 2023 को कर रही है। जिसमे भारत से ग्राम भारती समिति की सचिव कुसुम लता जैन अपने अनुभव बांग्लादेश की महिलाओं से साझा करेंगी। साथ ही ग्राम भारती समिति द्वारा विकसित किये पर्यावरण केंद्र गांधीवन की भी चर्चा कार्यशाला में करेंगी। चीन की चाइना ग्रीन फाउंडेशन संस्थान से भी एक प्रतिनिधि भाग लेंगी। कुसुम जैन 23 को भारत लौटेगी।

Related Post