मोदी धर्मशाला निवाई में महिला सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुमारी ने प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिससे महिलाओं सशक्त होगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राम चौधरी ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में जानकारी दी। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाओं की भागीदारी होना आवश्यक है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने बताया पार्टी के प्रदेश निर्देशानुसार महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए योजनाएं लागू की है। उनकी जानकारी महिलाओं तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य किया है जिससे महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रभारी विष्णु शर्मा, विधानसभा विस्तारक रोशन शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कौशल्य शर्मा, टोंक जिला महामंत्री अंजली गुप्ता, जिला मंत्री प्रियदर्शनी राठौड व शहर मंत्री उषा कुमावत सहित कई महिला जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
