Fri, 08 07, 2026
देश

नारी शक्ति वंदन से महिलाएं बढ़ेंगी आगे:

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा का महिला सम्मेलन का आयोजन

post-img

मालपुरा मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा का महेश सेवा सदन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला सम्मेलन में अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कर महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया है। इससे महिला के नेतृत्व में विकास को बल मिलेगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बदाम वर्मा ने राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। संचालन एडवोकेट शशी जैन ने किया ।

Related Post