कुचेरा। जोधपुर रेफर की गई एक गर्भवती महिला ने रास्ते में निजी एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर के वीडियो कॉल पर दिए गए निर्देशों और एम्बुलेंस चालक की सूझबूझ से सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों को जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुचेरा निवासी बुंदूड़ी (पिता ख्वाजा हुसैन कुरैशी) को समय से पहले प्रसव पीड़ा शुरू होने और गर्भस्थ शिशु की धड़कन कम होने पर शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे निजी अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया था। रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई। आसपास कोई अस्पताल नहीं होने पर एम्बुलेंस चालक अमजद खान ने तत्काल निजी अस्पताल के डॉ. हरेंद्र से वीडियो कॉल पर संपर्क किया। डॉक्टर ने आवश्यक चिकित्सकीय निर्देश दिए, जिनका पालन करते हुए चालक ने एम्बुलेंस में उपलब्ध संसाधनों की मदद से सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया। प्रसव के बाद एम्बुलेंस में नवजात की किलकारी गूंज उठी। इसके बाद मां और शिशु को तत्काल जोधपुर के उम्मेद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस मानवीय और साहसिक कार्य के लिए एम्बुलेंस चालक अमजद खान की सूझबूझ और डॉक्टर के त्वरित मार्गदर्शन की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।
देश
एम्बुलेंस बनी प्रसूति कक्ष, वीडियो कॉल पर डॉक्टर के निर्देश से सुरक्षित हुआ प्रसव:
समय से पहले प्रसव पीड़ा बढ़ने पर रास्ते में कराया सामान्य प्रसव, मां और नवजात दोनों स्वस्थ
- by रितेश पारीक
- Aug 01,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
