Thu, 08 06, 2026
देश

बिस्तर गीला करने पर बेटी को बालकनी से लटकाया:

बिस्तर गीला करने पर बेटी को बालकनी से लटकाया:चीन में केक खाने पर मां ने तेल पिलाकर उल्टी कराई; अब भारत में बच्चों को पीटने पर जेल

post-img

चीन के सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स मासूम बच्ची को दूसरे माले की बालकनी से लटकाए हुए दिख रहा है। बालकनी से उल्टी लटकी बच्ची चीख-चीखकर रहम की गुहार लगाती दिख रही है; लेकिन वह शख्स काफी देर तक बच्ची को ऐसे ही लटकाए रहता है।

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में दिख रहा शख्स उस बच्ची का पिता है और वह उसे बिस्तर पर सू-सू करने की सजा दे रहा है। बच्ची मात्र 2 साल की है।

जिस वक्त वह शख्स अपनी बच्ची को यह खौफनाक सजा दे रहा था, नीचे मौजूद पड़ोसी उससे बच्ची को छोड़ने की गुहार लगाते रहे। लेकिन उस शख्स ने सबको अनसुना कर दिया। इसी बीच एक पड़ोसी ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद चीनी प्रशासन उस बेरहम पिता पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

Related Post