Thu, 08 06, 2026
देश

महिलाओं को रिझा रही नए डिजाइन की साड़ियां, शुरू होने लगी करवा चौथ की खरीदारी:

बाजारों में बढ़ने लगी रौनक, सज गए साड़ियों के शोरूम

post-img

साड़ी का फैशन एवरग्रीन होता है। रोजमर्रा से लेकर उत्सव और त्योहारों में साड़ी का कोई सानी नहीं है। लेकिन बात दीपावली पर पहनने की हो तो महिलाएं पड़ोसन से डिफरेंट लुक में दिखना चाहती है। नवरात्र समाप्त होने के साथ ही अब दीपावली त्योहार की आहट शुरू हो गई है। खरीदारी को लेकर बाजारों में हलचल के साथ दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी है।
करवा चौथ और दीपावली के लिए महिलाएं साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। दीपावली के त्योहारी सीजन में सूरत की साड़ी मीलों ने सैकडों रंग, डिजाइन और कपड़े के वैरायटी पैटर्न में साड़ियां बाजार में लेकर आई हैं। दीपावली महज 16 दिन दूर है, ऐसे में त्योहार पर खास दिखने के लिए महिलाएं मन पसंद की साडियां खरीदने के लिए शोरूमों पर पहुंच रही हैं।
सामान्य दिनों में लगभग खाली नजर आने वाली कपड़ा की दुकानों में अब दोपहर से शाम में ज्यादातर दुकानों पर ग्राहकों की चहलपहल नजर आती है। कपड़ा बाजार में कुछ दुकानदारों का कहना था कि दुकानों पर ग्राहक आने में तेजी जरूर आई है, लेकिन खरीद में नहीं। अभी खरीद की स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं है। शहर के मुख्य बाजार, घंटाघर, नीलकंठेश्वर सहित कई मार्केट में साडियों की दुकान और शोरूमों पर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। रोशनी से जगमगा रहे साडियों के शोरूमों से बाजार में दीपावली की खुशहाली झलकने लगी है।
पेपर सिल्क व डिजिटल प्रिंट साड़ी बनी पसंद
नीलकंठेश्वर के निकट घंटाघर के पास अन्नपूर्णा साडी एंपोरियम के संचालक जीतू टकसालिया ने बताया कि अब भारी जडाव की साड़ियों का चलन कम हो गया है। ऐसे में महिलाएं कम वजन (लाइट वेट) की जरीवर्क, जरकीन वर्क, थ्रेड वर्क की साडियों को ज्यादा पसंद कर रहीे हैं। साड़ी मिलों ने भी पसंद में बदलाव को देखते हुए त्योहारी सीजन में भी लाइट वेट साडियों के केटलॉग जारी किए हैं। इस बार साडियों के काफी रंग, डिजाइन व पैटर्न बाजार में आए हैं। जो हाल ही सूरत की साड़ी मिलों ने जारी किए हैं। इसमें महिलाओं को पेपर सिल्क, लीलन बेस, डिजीटल प्रिंट व फॉक्स प्रिंट की साडियां पसंद आ रही है।

Related Post