हरियाणा के झज्जर जिले के सौलधा गांव की रहने वाली सोनिया सहरावत बचपन से आईपीएस अधिकारी बनना चाहती थीं। उनके पिता ज्ञानप्रकाश सहरावत के अनुसार, देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी उनकी प्रेरणा रही हैं। सोनिया ने दो बार UPSC परीक्षा दी। एक बार वह मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। सोनिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स में स्नातक किया और पढ़ाई के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) का चुनाव भी लड़ा। बाद में उनका चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में हुआ। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जयपुर में है। इससे पहले वह श्रीनगर में भी सेवाएं दे चुकी हैं। सोनिया के पिता ज्ञानप्रकाश सहरावत दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर रह चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वह बहादुरगढ़ में स्कूल संचालित कर रहे हैं। उनकी मां निर्मला सहरावत रेस्टोरेंट का संचालन करती हैं। पति मोहित बालयान भी CRPF में तैनात हैं। उनके एक भाई भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट हैं, जबकि दूसरे भाई कनाडा में रहते हैं। सोनिया सहरावत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.35 लाख से अधिक और फेसबुक पर करीब 1.71 लाख फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर डांस, यात्रा, ड्यूटी और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा करती हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सोनिया सहरावत ने कहा कि जंतर-मंतर पर उनकी टीम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थी। उनके अनुसार प्रदर्शन में कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, जवानों के साथ धक्का-मुक्की की, हेलमेट उतारने की कोशिश की तथा पथराव और जूते फेंके। सोनिया ने कहा कि कार्रवाई परिस्थितियों के अनुसार की गई और उनके कई जवान घायल हुए। उन्होंने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि उनकी टीम ने अपनी ड्यूटी के दायरे में रहकर कार्य किया। सोनिया के पिता ज्ञानप्रकाश सहरावत ने कहा कि जंतर-मंतर की घटना और सोशल मीडिया विवाद की वास्तविक जानकारी उनकी बेटी ही बेहतर तरीके से दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया हमेशा से वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहती थीं और उसी लक्ष्य के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की।नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी और उसके बाद सोशल मीडिया पर साझा की गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत चर्चा में हैं। कॉकरोच की वीडियो पर कमेंट के साथ स्टोरी शेयर करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में उन्होंने यह स्टोरी हटा दी।
UPSC इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन नहीं बन सकीं IPS
डूसू चुनाव भी लड़ा, अब CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट
परिवार भी वर्दी और सेवा से जुड़ा
सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स
जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर क्या बोलीं सोनिया?
पिता ने कहा- पूरी जानकारी सोनिया ही दे सकती हैं
देश
CRPF असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत कौन हैं? कॉकरोच वाली पोस्ट के बाद विवादों में आईं महिला अधिकारी:
PS बनने का सपना देखा, UPSC इंटरव्यू तक पहुंचीं, अब जंतर-मंतर लाठीचार्ज और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में
- by रितेश पारीक
- Jul 24,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
