Thu, 08 06, 2026
देश

निःशुल्क मोबाइल वितरण केंद्र बंद होने से महिलाओं की आंखों से छलके आंसू:

राजस्थान में आचार संहिता लागू

post-img

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अब प्रदेश में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन स्कीम के तहत लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाले निःशुल्क मोबाइल वितरण सेंटर बंद हो गए इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में निः शुल्क मोबाइल वितरण सेंटर पर मोबाइल की आस में खड़ी महिलाओं के चेहरे मायूस हो गए. बता दें, राजस्थान में आगामी 23 नवंबर को एक चरण में मतदान होने हैं और मतों की गिनती 3 दिसंबर होगी गौरतलब है सीएम अशोक गहलोत के महत्वाकांक्षी स्कीम के तहत प्रदेश की 40 लाख महिलाओं को निःशुल्क मोबाइल वितरण किया जाना था, लेकिन मतदान की तारीखों की घोषणा के बाद प्रदेश में आचार संहिता लागू होने अब महिलाओं को निःशुल्क मोबाइल का लाभ नहीं मिल सकेगा हालांकि कतार में खड़ी महिलाओं को आचार संहिता लगने डर पहले से सता रहा था, लेकिन जैसे ही इसकी सूचना उन तक पहुंची कतार में खड़ी महिलाओं की आंखों में आंसू झलक पड़े

 

Related Post