मैं सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा नागपुर के एक छोटे से गांव वैगांव की रहनेवाली हूं। जब मैं साढ़े तीन साल की थी, तब से ही पैरों में पहिए लग गए। बच्चे इस उम्र में चलना सीखते हैं और मैं स्केटिंग पर अठखेलियां करने लगी।
19 साल की हूं। स्केटिंग प्रोफेशनली शुरू करने से लेकर अब तक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 7 बार अपना नाम दर्ज करा चुकी हूं। यानी हर बार मैंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। 5 जुलाई 2023 को एक बार फिर से गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।
दुनिया की पहली आइस लिंबो स्केटर हूं। यहां तक की जर्नी का एक ही मूल मंत्र है कि दुनिया में कुछ ऐसा कर जाओ कि लोग कहें कि ऐसा तो पहले कभी नहीं देखा, न ही सुना।
